
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट पीजी कॉलेज के गेट के सामने देवदार बनी में लोगों के द्वारा कूड़ा फेंकने से कूड़े के ढेर लग गए हैं जिस कारण क्षेत्र का पर्यावरण प्रदूषण होने के साथ-साथ बहुमूल्य देवदार के पेड़ों को भी नुकसान पहुंच रहा है कॉलेज गेट के सामने कूड़े के ढेर लगने से पीजी कॉलेज के छात्र भड़क गए उन्होंने कूड़ा फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर सोमवार को एबीवीपी व छात्रसंघ पदाधिकारियों ने एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा


विवेक पुजारी ने कहा कई बार प्रशासन के सामने वाले कॉलेज गेट के सामने कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर कार्यवाही करने की मांग की गई पर प्रशासन के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया पुजारी ने कहा कॉलेज गेट के सामने कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिस कारण कॉलेज का कैंपस 2 सीट होने के साथ-साथ देवदार बनी व पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है पुजारी ने कहा कई बार कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा सफाई अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया गया पर बार-बार लोगों के द्वारा इसी स्थान में कूड़ा फेंक दिया जा रहा है

वहीं छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर कूड़ा फेंकने वालों पर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो छात्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी


