
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोहाघाट क्षेत्र में भी लोगों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लेते हुए पौधरोपण तथा जल स्रोतों में स्वच्छता अभियान चलाया बाराकोट में आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा ने नौनिहालों व ग्रामीणों को पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करने को कहा वही ग्राम सभा चोड़ी में व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव के जल स्रोतों में स्वच्छता अभियान चलाया


तथा ग्रामीणों ने अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया उसके अलावा पीजी कॉलेज लोहाघाट में एबीवीपी व छात्र संघ के बैनर तले छुट्टी के दिन भी छात्र-छात्राओं ने पौध रोपण करते हुए उनकी देखभाल करने की शपथ ली वही लोगों ने कहा पेड़ पौधे और पर्यावरण मनुष्य जीवन के लिए कितने महत्वपूर्ण है इसका उदाहरण लोगों को करोना काल में दिख चुका है लोगों ने कहा आज आबादी बढ़ने के साथ-साथ शहर के शहर कंक्रीट के जंगल में तब्दील होते जा रहे हैं

मनुष्यों को कंक्रीट के जंगलों की नहीं बल्कि पेड़ पौधों के जंगलों की जरूरत है जिससे मनुष्य जीवन के साथ-साथ वन्यजीवों का जीवन भी बस सके और पर्वतराज हिमालय में सुरक्षित रह पाए


