
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान -चमोली

हेमकुंड साहिब में रविवार को ग्लेशियर टूट गया। जिससे बर्फ में फंसे चार यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, लेकिन महिला यात्री लापता हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।


पुलिस के अनुसार घटना शाम छह बजे की बताई जा रही हैअटलाकुड़ी के पास अचानक ग्लेशियर टूट गया। इस दौरान हेमकुंड साहिब से घांघरिया लौट रहे श्रद्धालु बर्फ में फंस गये। इसमें चार श्रद्धालुओं को सकुशल निकाल दिया गया, लेकिन एक महिला यात्री अब भी लापता है।

पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार घटनास्थल पर तीर्थयात्रियों के रेस्क्यू के लिए चॉपर भेजा गया, लेकिन बर्फ अधिक होने के कारण वह उतर नहीं पाया। लापता महिला यात्री की तलाशी की जा रही है


