
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चंपावत

चंपावत जिले के लधीया व रतिया नदी के संगम में बसे मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रीठा साहिब में चल रहे तीन दिवसीय जोड़ मेले में देश-विदेश से हजारों की संख्या में सिख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं श्रद्धालुओं के द्वारा रीठा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेककर गुरु नानक देव का आशीर्वाद लिया जा रहा है श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ते में विभिन्न संस्थाओं के द्वारा जगह-जगह लंगर की व्यवस्था की गई है


वहीं गुरुद्वारे में गुरुद्वारा प्रबंधन समिति व प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था करी गई है श्रद्धालुओं को गुरुद्वारे में मीठे रीठे का प्रसाद दिया जा रहा है वही चंपावत एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया तीन दिवसीय मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पूरी व्यवस्था करी है लधीया व रतिया नदी के संगम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जल पुलिस की तैनाती करने के साथ-साथ चेतावनी बोर्ड लगाए गए है दुर्घटना की दृष्टि को देखते हुए बड़ी बसों और ट्रकों को प्रतिबंधित किया गया है

इसके अलावा गुरुद्वारे में पुलिस का पूरा बंदोबस्त किया गया है मालूम हो सीएम धामी ने 2 जून को मेले का शुभारंभ किया था वहीं श्रद्धालुओं के द्वारा गुरुद्वारे में सेवा करी जा रही है


