हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की, मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हल्द्वानी के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 22 सौ करोड़ के पैकेज से शहर का समग्र विकास किया जाना है,

इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसके अलावा सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं कैसे बेहतर हो इस पर सरकार लगातार काम कर रही है।वही उत्तराखंड में जल्द होने जा रहे बड़े इन्वेस्टर समिट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है, लोगों को रोजगार उपलब्ध कराकर सरकार बेरोजगारी दूर करने का प्रयास कर रही है

और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इन्वेस्टर समिट का आयोजित कर बड़ी औद्योगिक इकाइयों को उत्तराखंड में आमंत्रित किया जाएगा, जल्द ही इसकी तारीख भी तय कर ली जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे