हल्द्वानीः (गजब)- पहले शराब पी फिर जमकर खाया मुर्गा, बिल देते समय बोले हम एसओजी वाले हैं तभी पहुंची पुलिस

हल्द्वानीः (गजब)- पहले शराब पी फिर जमकर खाया मुर्गा, बिल देते समय बोले हम एसओजी वाले हैं तभी पहुंची पुलिस

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में एक गजब का मामला सामने आया है। जिसे सुन पुलिस के भी होश उड़ गये। खबर रामपुर रोड स्थित एक होटल से जुड़ी है। जहंा काठगोदाम निवासी दो युवक पहुंचे। वहां बार में दोनों ने जमकर शराब पी और चिकन भी खाया। फिर क्या था थोड़ी देर में बिल सामने आया तो दोनों हेकड़ी जमाने लगे। ओर खुद को एसओजी का जवान बताकर हंगामा काटने लगे। ऐसे में बार में हंगामे की सूचना रेस्टोंरेंट मालिक ने 100 नंबर पर दी। फिर क्या था नकली एसओजी के सामने असली एसओजी खड़ी हो गई। दोनों शराबारियों का नशा रफूचक्कर हो गया,

जिसके बाद पुलिस उन्हें चैकी ले आयी।गुरूवार दोपहर को काठगोदाम निवासी दो दोस्त रामपुर रोड स्थित एक बार में पहुंचे थे। जहां दोनों ने खूब शराब पी और जमकर चिकन भी खाया। जब उनके टेबल पर 3300 रुपये का बिल आया तो उनकी हवा खराब हो गई। ऐसे में दोनों बिल देने के लिए हंगामा करने लगे। इसके बाद उन्होंने बिल देने से इनकार कर दिया। और खुद का एसओजी का जवान बताने लगेमौके पर हंगामा होता देख बार मैंनेजर ने एसओजी अधिकारी को फोन मिला दिया। अधिकारी ने बताया कि इस तरह के कोई जवान उनकी टीम में नहीं है।

इसके बाद असली एसओजी मौके पहुंची तो सिपाही को सामने देखकर दोनों का नशा उतर गया। जिसके बाद पुलिस दोनों को चैकी ले आयी। दोनों युवक काठगोदाम के रहने वाले है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है