
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -अतुल तिवारी

स्थान -काशीपुर

बुधवार को शहर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारियों को एक विदेशी नंबर से धमकी भरा कॉल आया और करोड़ो रूपये की रंगदारी मांगी गई। जिससे भयभीत व्यापारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। जिसको लेकर वह एसएसपी, एएसपी व कोतवाल से भी मिले। पुलिस ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए भयहीन होकर कार्य करने का हौसला दिया। पुलिस का कहना था कि वह नंबरो को ट्रेस कर आरोपियो तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उसके बावजूद भी पीड़ित व्यापारी धमकी भरे कॉल से डरे हुए है,


शुक्रवार को एक बार फिर पीड़ित व्यापारियों ने कोतवाल मनोज रतूड़ी ने मिलकर सुरक्षा की मांग की है। जिस पर उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए बाजार में पुलिस की गश्त बढ़ा दी है। साथ ही हर संदिग्धों पर पुलिस कर्मियों को नजर रखने के निर्देश दिये है। वही व्यापारियों व आम जनता से भी संदिग्धों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि काला स्थानीय पुलिस की कार्रवाई से बौखला गया और अपने व अपने सहयोगियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को भटकाने के लिए इस तरह के धमकी भरे कॉल करा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से इस तरह के कॉल रिसीव न करने को कहा है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए उनके प्रतिष्ठान के आसपास पुलिस टीम को तैनात किया गया है। पुलिस सिविल ड्रेस में भी तैनात रहेगी।

उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस संदिग्धों पर कड़ी नजर रख रही है।कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि धमकी भरे कॉल विदेशी नंबरो से आए है। वही मामला साइबर सेल को भेज दिया है। जिसके तहत मुकदमा दर्ज कर नंबरों की लोकेशन ट्रेस की जा सके


