चारधाम यात्रा में घोड़े खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण

चारधाम यात्रा में घोड़े खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान – बद्रीनाथ

-उत्तरकाशी चारधाम यात्रा के अन्तर्गत जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जिले के दोनों धाम में पूर्ण रूप से स्वस्थ घोड़े,खच्चरों के संचालन के निर्देश जिला पंचायत व पशुपालन विभाग को दिए है। उन्होंने जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम जाने वाले घोड़े खच्चरों की नियमित स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश पशुपालन विभाग को दिए।

तथा अस्वस्थ घोड़े खच्चरों का संचालन कतई भी यात्रा में नही करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने घोड़े,खच्चरों के स्वामियों एवं हाकरों को भी सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अस्वस्थ घोड़े खच्चरों का कतई भी यात्रा में उपयोग नही किया जाय। अस्वस्थ घोड़े, खच्चर पाए जाने पर पशुपालन विभाग को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सम्बंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। साथ ही जिन घोड़े खच्चरों का संचालन यात्रा में किया जा रहा है

उन्हें पर्याप्त आराम देने व पशु आहार की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। का इंश्योरेंस किया गया है। तथा यात्रा के दौरान जांच में तीन खच्चर अस्वस्थ भी पायी गई। जिन्हें उचित उपचार देकर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।