बाइक की टक्कर से घायल मासूम की मौत

बाइक की टक्कर से घायल मासूम की मौत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -गदरपुर

बाजार से दादी के साथ घर लौट रहे 5 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार बाइक में टक्कर मार दी हादसे में घायल मासूम ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। गदरपुर के ग्राम पिपलिया नंबर 2 निवासी हर्षित ढाली का 5 वर्षीय पुत्र मोक्ष ढाली बीती शाम अपनी दादी के साथ बाजार से घर लौट रहा था।

महतोष मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने मोक्ष को टक्कर मार दी हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई इस दौरान भीड़ ने बाइक सवार मृत्युंजय बढ़ाई को पकड़ लिया और घायल बच्चे को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल भर्ती करवाया वहां से रेफर कर दिया तो परिजन मोक्ष को हल्द्वानी के लिए रवाना हुए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई

वही इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है तहरीर के आधार पर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई होगी।