किच्छा कोतवाली में महिलाओं की बैठक आयोजित। गौरा शक्ति ऐप एवं महिलाओं के अधिकारों की दी गई जानकारी

किच्छा कोतवाली में महिलाओं की बैठक आयोजित। गौरा शक्ति ऐप एवं महिलाओं के अधिकारों की दी गई जानकारी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -राजू सहगल

स्थान -किच्छा

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली में महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को गौरा शक्ति एप्प के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में तमाम राजनैतिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने शिरकत की। इस दौरान नगर के तमाम क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग की।

महिला उप निरीक्षक जानकी राणा सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को गौरा शक्ति एप्प के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। बैठक में मौजूद महिलाओं के मोबाइल फोन में गौरा शक्ति एप्प लोड कराया गया और एप्प चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। महिला पुलिस उप निरीक्षक जानकी राणा ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर करने एवं महिला सुरक्षा को लेकर मोबाइल एप्प बनाया गया है जिसके माध्यम से क्षेत्र में होने वाली तमाम संदिग्ध एवं असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस को गोपनीय सूचना देकर पुलिस की सहायता ली जा सकती है।

बैठक के दौरान कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने एवं नशे की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों की गोपनीय सूचना, महिला उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज बुलंद करने, किरायेदारों का सत्यापन, अपराधों की रोकथाम आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।