भीमताल- चलती कार में लगी आग, सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान, दो महिलाएं और दो पुरुष थे सवार

भीमताल- चलती कार में लगी आग, सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान, दो महिलाएं और दो पुरुष थे सवार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -भीमताल

भीमताल – तल्लीताल के समीप चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया, भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर एक कार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद कार में बैठे लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है। जिसमें एक ही परिवार के लोग सवार थे, कार में सवार दो महिला और दो पुरुष थे,फिलहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं है,

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिसने आग पर काबू पाया। पुलिस द्वारा कार में आग लगने के तथ्यों को जुटाया जा रहा है। कार में आग लगने के बाद हल्द्वानी भीमताल सड़क मार्ग बाधित रहा, जिसको लेकर भीमताल थाना और यातायात पुलिस में यातायात को सुचारू कियाआपको बता दें इन दिनों पहाड़ों की तरफ पर्यटको की आवाजाही बहुत तेजी से बढ़ रही है,

जिसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस मुस्तैद है, ताकि पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो, उसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है