
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चंपावत जिले के डिप्लोमा फार्मासिस्टो ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है जिसके तहत जिले के बाराकोट और लोहाघाट में भी डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रथम चरण में उन्होंने बाहों में काली पट्टी बांधकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकुल राय के नेतृत्व में फार्मासिस्ट ने आईपीएचएस मानक के तहत फार्मासिस्ट के पदों को बरकरार रखने, प्रदेश में निष्क्रिय पड़े फार्मासिस्ट के 63 पदों को सक्रिय करने,


समय पर डीपीसी करके पदोन्नति के रास्ते में अवरोध खत्म करने, फार्मासिस्ट का नाम परिवर्तन कर फार्मेसी अधिकारी किए जाने,उत्तराखंड में फार्मासिस्ट की सेवा नियमावली बनाने, पारदर्शी स्थानांतरण नीति बनाने महानिदेशक स्तर पर फार्मासिस्टों की समस्याओं को तत्काल समाधान करने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रथम चरण में बाहों में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है तथा, 28 अप्रैल को द्वितीय चरण में जिला कार्यकारिणी के बैनर तले सीएमओ कार्यालय में धरना, एक मई से 6 मई तक तृतीय चरण में रोजना दो घंटे का कार्य बहिष्कार, चौथे चरण मे 8मई से 13मई तक महानिदेशालय में क्रमिक अनशन और कार्यवाई न होने पर 15 मई को स्वास्थ्य महानिदेशालय में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

तथा आंदोलन के अंतिम चरण की घोषणा करी जाएगी इस बार लड़ाई आर पार की होगी इस मौके पर पूर्व मंडलीय अध्यक्ष सुरेश पाटनी, किरन राय, सुनीता पाटनी आदि मौजूद रहे।


