
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट
स्थान: लोहाघाट

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पंचम वाहिनी एसएसबी चंपावत के कमांडेंट प्रमोद देवरानी के निर्देश पर बॉर्डर दिखाओ अभियान का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के तहत सीमांत जीआईसी तामली के 30 छात्र छात्राओं को एसएसबी के द्वारा भारत-नेपाल सीमा के पंचेश्वर बॉर्डर का भ्रमण करवाया गया दल को विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया दल के पंचेश्वर पहुंचने पर कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने छात्र-छात्राओं का स्वागत किया


तथा अंतरराष्ट्रीय भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों की ड्यूटी तथा सीमा स्तंभ के बारे में जानकारी दी कमांडेंट देवरानी ने कहा एसएसबी भारत नेपाल तथा भारत भूटान सीमा पर सीमा की सुरक्षा कर रही है तथा छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में भी शामिल है कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम की जानकारी देने के साथ-साथ एसएसबी में भर्ती होकर देश सेवा करने के लिए भी प्रेरित किया दल के द्वारा पंचेश्वर बॉर्डर पर भारत नेपाल सीमा के भ्रमण का भरपूर आनंद उठाया तथा चोखाम बाबा मंदिर के दर्शन करें


तथा भारत नेपाल सीमा को बांटने वाली महाकाली नदी के बारे में जानकारी प्राप्त करी इस मौके पर हवलदार घनश्याम आर्य, शिक्षक कमल जोशी, निरीक्षक राजेंद्र मीणा ,प्रकाश पांडे, एएसआई संजीव कुमार नाथ ,विनोद आदि मौजूद रहे


