
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

मेष
आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में कोई बड़ा उछाल लेकर आने वाला है। यदि आप अपने बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से दूर होगी। वरिष्ठ सदस्यों से आप अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आप किसी काम को बहुत ही सोच विचारकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा

वृष
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपको भागदौड़ करनी होगी, लेकिन आप शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर आज कहासुनी होने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका कोई पुराना लेन देन समय रहते चुकता होगा। आप व्यवसाय में अपनी किसी बड़ी डील के फाइनल होने से आज प्रसन्न रहेंगे। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कोई बड़ा पद मिल सकता है, जो आपको खुशी देगा।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेगा और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपको खुशी होगी, लेकिन आप अपने धन को सही दिशा में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी आप उससे भविष्य में अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका किसी मित्र से यदि लंबे समय से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। जीवनसाथी को आप लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं
कर्क
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप कार्यक्षेत्र की किसी बात को लेकर बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें, नहीं तो आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती है। माता जी को आज आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मिल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा और संबंधों में मजबूती आएगी। आपको कोई काम किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर करना बेहतर रहेगा, तभी वह पूरा हो सकेगा

सिंह
किसी दुर्घटना या चोरी से बचने के लिए सावधान रहें। आज आप अपने परिवार और विशेष लोगों से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। अगर आप एक लॉन्ग डिस्टेंस रिश्ते में हैं तो आज इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रयोग कर के अपने आप को ख़ुशी प्रदान करें।

कन्या
प्रेम जीवन में परेशानियों के कारण आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अपने भाई बहन या दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। चाहत में साथी की भावनाओं को समझना बेहद जरूरी है
तुला
आज आपकी ज़िंदगी में यात्राओं का योग बन रहा है जो धर्म संबंधित भी हो सकती है। सोलमेट से मिलने वाले सरप्राइज या खास अवसर के लिए तैयार हो जाएँ। उन लोगों के साथ समय बिताएं जो आपके खास हैं बस माता या पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें
वृश्चिक
पति/ पत्नी और लिव इन पार्टनर आपके लिए आज प्राथमिकता हैं और आज इनकी तरफ से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। ऐसे ही प्रयास करने से कुछ ही दिनों में आपका संबंध नयी ऊंचाईयों को छुएगा
धनु
अपने दोस्तों और रिश्तेदारों पर ध्यान देने का वक्त आ चुका है। आप बहुत भाग्यशाली है क्योंकि आपको साथी के रूप में कोहिनूर हीरा मिला है। आप और आपके दोस्तों को एक दूसरे की मदद की ज़रूरत है
मकर
अपने पार्टनर को खास महसूस कराएं इसके लिए महंगे उपहार नहीं बल्कि आपका प्यार ही काफी है। आने वाले समय में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज का स्वागत एक मीठी सी मुस्कान से करें

कुंभ
लम्बी चैट, हाथों में हाथ डाल कर घूमना और मीठी बातें करना अपने पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को और भी दृढ करेगा। सच है कि धन प्यार नहीं खरीद सकता, किन्तु धन जीवन में खुशियां ज़रूर ला सकता है
मीन
आपके पास जो है उसी में खुश रहें। प्यार में जबरदस्ती न करें बल्कि नम्र रह कर एक दूसरे को समझें। इस समय अपने स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखें


