रामनगर-यहाँ अपने जन्मदिन के दिन ही हो गई टीचर की मौत

रामनगर-यहाँ अपने जन्मदिन के दिन ही हो गई टीचर की मौत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -रामनगर

रामनगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षिका अचानक बच्चों को पढ़ाते हुए अचेत हो गई। जब शिक्षिका को उठाने की कोशिश की गई तो उसकी मौत हो चुकी थीअपने जन्मदिन के ही दिन शिक्षिका की हुई मौतरामनगर के स्कूल में एक शिक्षिक क्लास में बच्चों को पढ़ा रही थी। इस से पहले अपने जन्मदिन के मौके पर मिली बधाइयों का वो धन्यवाद कर रही थी। अचानक क्लास में शिक्षिका बेहोश हो गई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

ये देखकर बच्चे स्तब्ध हो गए। क्लास में अचानक बेहोश हो गई थी शिक्षिकामिली जानकारी के मुताबिक रमा बेला पत्नी अनिल बेला कालाढूंगी क्षेत्र के मोहनपुर रौतेला राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैबुआ में शिक्षिका थीं। जो कि हल्द्वानी के ऊंचापुल निवासी थी। सोमवार को उनका जन्मदिन था। पेसबुक पर लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे थे।वो भी रोज की ही तरह सुबह स्कूल पहुंचीं। बच्चों ने भी उन्हें विश किया तो उन्होंने उनका धन्यवाद भी किया। जिसके बाद वो बच्चों को पढ़ाने लगी। इसी बीच वो अचानक से बेहोश हो गई। ये देख बच्चे घबरा गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित शिक्षिका को बेहोश देख बच्चे घबरा गए। जिसके बाद बच्चों ने भोजनमाता को इसकी जानकारी दी। भोजनमाता ने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापिका नीता वर्मा को दी। शिक्षिका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया