किच्छा पुलिस की तत्परता से बदायूं निवासी बुजुर्ग व्यक्ति को मिले गायब हुए 1 लाख रूपए

किच्छा पुलिस की तत्परता से बदायूं निवासी बुजुर्ग व्यक्ति को मिले गायब हुए 1 लाख रूपए

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -रंजीत सिंह

स्थान – किच्छा

बेटे के इलाज के लिए रुपए लेकर अपने पारिवारिक मित्र को देने जा रहे एक बुजुर्ग के किच्छा रेलवे स्टेशन के पास रुपए गिर जाने से परेशान बुजुर्ग व्यक्ति ने किच्छा पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए रुपए बरामद करने की मांग करते हुए पुलिस से गुहार लगाई वही किच्छा पुलिस ने भी मानवता का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य किया सीसीटीवी कैमरों की मदद से किच्छा पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति की जेब से गिरे एक लाख रुपयों को बरामद कर पीड़ित व्यक्तियों तक पहुंचायाउत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी बनवारी लाल के पुत्र का इलाज रुद्रपुर के गौतम हॉस्पिटल में चल रहा था

इलाज के दौरान रुपयों की जरूरत पड़ने पर उन्होंने अपने मित्र के जरिए कुछ पैसे मंगवाय जिसको लेकर किच्छा रेलवे स्टेशन पर उतरते समय ₹100000 की धनराशि अचानक से गायब हो गई जिसकी रिपोर्ट किच्छा कोतवाली में दर्ज कराते हुए पीड़ित ने तत्काल पुलिस से मदद मांगते हुए कार्यवाही की मांग की किच्छा कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर कॉन्स्टेबल देवराज कन्याल व दीपक बोरा को भेजते हुए तमाम सीसीटीवी कैमरों की मदद से गायब हुए ₹100000 को बरामद कर पीड़ित तक पहुंचाया वहीं बदायूं निवासी पीड़ित ने आज किच्छा कोतवाली पहुंचकर किच्छा पुलिस को धन्यवाद देते हुए उनकी सराहना की

उन्होंने कहा कि अगर उनको यह पैसे नहीं मिलते तो उनके पारिवारिक मित्र पर खासा संकट छा जाता है उन्होंने किच्छा कोतवाली पुलिस को धन्यवाद देते हुए उनका ढेरों आभार जताया।