
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -भगवान मेहरा

स्थान -कालाढूंगी

जनपद नैनीताल के कोटाबाग में स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शिरकत करते हुए वार्षिक उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की। अजय भट्ट ने विद्यालय में कम्प्यूटर के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।


इसी के साथ विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनके द्वारा सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने भी कहा कि नवोदय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। यहां के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमा रहे हैं। उन्होंने कहा विद्यालय में जो कमियां हैं उनको पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

विद्यालय प्रशासन से यहां की जरूरतों को पूछकर उन जरूरतों को पूरा करने का वो प्रयास करेंगी। वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।



