भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी पहुंचे रानीखेत, संगठन मजबूती पर दिया जोर

भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी पहुंचे रानीखेत, संगठन मजबूती पर दिया जोर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -रानीखेत

भारतीय जनता पार्टी के‌ प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने ताड़ीखेत में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते‌ हुए संगठन को मजबूत करने एवं बूथ सशक्तिकरण पर‌ विशेष ध्यान ‌ देने की बात कही।प्रदेश महामंत्री कोठारी का यहां‌ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आदित्य कोठारी ने रानीखेत से अपना पुराना रिश्ता बताते हुए ‌‌‌कहा कि राज्य आंदोलन के‌ समय काशीपुर से रानीखेत तक पदयात्रा निकाली थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने तथा एक बूथ प्रभारी नियुक्त करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण का कार्य हर हाल में 30 अप्रैल तक पूरा कर लें। बैठक में प्रत्येक कार्यकर्ता को नमो ऐप एवं सरल ऐप के बारे में विस्तार से बताया गया। बताया गया कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का 100 वां एपिसोड होगा। उन्होंने कार्यक्रम में शहीद परिवार एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति को आमंत्रित करने के लिए कहा । आदित्य कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास के सराहनीय कार्य हो रहे हैं। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि इन कार्यों को जनता के सम्मुख रखें।उहोंने कहा कि देश और प्रदेश एवं हिंदुत्व को बचाने के लिए भाजपा की सरकार का होना जरूरी है मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर‌ अग्रसर है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री विनोद भट्ट एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत ने विचार रखे ।

संचालन जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट ने किया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट ,दीप भगत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला महामंत्री पूरन रजवार, पूर्व मंत्री नरेंद्र भंडारी, रवि मोहन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पावस जोशी, रानीखेत नगर मंत्री दर्शन सिंह बिष्ट ,मोहन नेगी, मछोड मंडल अध्यक्ष गुड्डी देवी, बिनसर मंडल अध्यक्ष राम सिंह , आशु भगत, ध्यान सिंह नेगी ,प्रमोद रावत ,मनजीत भगत, कैलाश उप्रेती, प्रदीप मावडी ,जिला कोषाध्यक्ष सुरेश फर्त्याल ,महिपाल, विमला रावत आदि मौजूद रहे।