
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – लोहाघाट

देश में चल रहे जी-20 सम्मेलन को लेकर पीजी कॉलेज लोहाघाट में Y20 थीम पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के द्वारा भाषण के माध्यम से अपने अपने विचार रखें गए प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा केंद्र, युवा कल्याण विभाग व एनएसएस के द्वारा किया गया


प्रतियोगिता की अध्यक्षता कालेज की प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता के द्वारा करि गई तथा कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अर्चना त्रिपाठी का रहा वही एनएसएस प्रभारी डॉ सुमन पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम दो स्थान में आने वाले प्रतिभागी 5 मई को एम्स ऋषिकेश में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे उन्होंने बताया चंपावत जिले से अंकिता फर्त्याल व ऋतिक गहतोड़ी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है

निर्णायक की भूमिका मे रमेश चंद्र पांडे, डॉक्टर श्वेता मेलकानी वह हिमांशु जोशी रहे कार्यक्रम मे जिला युवा अधिकारी आशीष पाल ,डॉक्टर लता केड़ा ,मीना मेहता के द्वारा सहयोग किया गया वही प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थानों में आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई


