
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे सुल्ला, पासम ,मडवा डनगांव व दसलेख क्षेत्रों में मवेशियों में फैली अज्ञात बीमारी से ग्रामीणों के कई मवेशी गंभीर रूप से बीमार पड़े हैं तथा कुछ मवेशियों की मौत भी हो चुकी है वहीं जिला किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि सीमावर्ती गांवो में आजकल मवेशियों में अज्ञात बीमारी का प्रकोप फैला हुआ है


बीमारी से पशुओं के शरीर में बड़े-बड़े दाने होने के साथ-साथ घाव में कीड़े तक पढ़े हैं तथा कुछ मवेशीयो की मौत भी हो चुकी पांडे ने कहा पशुपालन विभाग को सूचना देने के बाद भी विभाग की टीम अभी तक गांव में उपचार के लिए नहीं पहुंची है जिस कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है वही ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग से उनके मवेशियों का उपचार करने की मांग की है

वही चंपावत के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीएस भंडारी ने कहा मामला उनके संज्ञान में आया है पशुओं के सैंपल लेकर शोध केंद्र मुक्तेश्वर भेजे जाएंगे जल्द ही विभाग की टीम क्षेत्र में जाकर पशुओं का टीकाकरण करेगी


