
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं




रिपोटर-अनुज सैनी

स्थान – मंगलौर



उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आज मंगलौर के नारसन विकास खंड कार्यालय पहुंचे ,, जहां पर खंड विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत किया,, दरसल उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पहली बार नारसन विकास खंड कार्यालय पहुंचे .. “



सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के दौरान लोगो की समस्याएं भी सुनी गई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निवारण के लिए निर्देशित भी किया गया। वहीं इस मौके पर केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कई सड़को के निर्माण के लिए लोकार्पण भी किया । उन्होंने कहा यह कार्यक्रम लोगो की जन समस्याएं सुनने के लिए किया गया है, जिसके निराकरण के लिए अधिकारियों को आदेशित किया गया है, वहीं उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद में देरी से हुए पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज विभाग में विकास कार्य के लिए पर्याप्त बजट दिया गया है



, साथ ही चारधाम यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा जारी की गई एसओपी का पालन करे और साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालु गर्म कपड़े अवश्य लेकर जाएं।


