
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर-धर्म वीर राणा

स्थान – टिहरी गढ़वाल

खबर जनपद टिहरी गढ़वाल के घनसाली घूत्तू मोटर मार्ग से है जहाँ पयांकोटी गांव के पास 28 वर्षीय युवक भीम सिंह कठैत की बस की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई बता दे कि घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलखी लाया गया


वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह भीम सिंह अपने साथी सत्ते सिंह के साथ दुपहिया वाहन से घनसाली से घूत्तू अपने गांव की तरफ जा रहा था तभी अचानक पयांकोटी गांव के पास सामने से आ रही बस से टकरा गए जिसमें भीम सिंह की मौके पर मौत हो गई और सत्ते सिंह जख्मी हो गयाजिसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी लाया गया वहीं

इस घटना को लेकर घूत्तू क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि आरोप लगा रहें कि घनसाली घूतू मोटर मार्ग संकरा और खस्ता हालात के कारण यहा दुर्घटना हुई है इससे पूर्व में भी इस मोटर मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुके हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग के उदासीन रवैए के चलते इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।


