सीपीपी वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया

सीपीपी वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -मुन्ना अंसारी,

स्थान -लालकुआ

सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल की वर्कर्स यूनियन ने गेट मीटिंग करते हुए सेंचुरी प्रबंधन पर श्रमिकों को धमकाने, श्रम कानूनों का उल्लंघन करने एवं पूर्व में हुए समझौते का अनुपालन न करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है ।
सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल के मुख्य द्वार पर आयोजित वर्कर्स यूनियन की बैठक

को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल ने कहा कि सेंचुरी पेपर मिल का प्रबंधक वर्ग वर्तमान में अड़ियल रवैया अपनाते हुए यूनियनों के साथ पूर्व में हुए समझौतों का अनुपालन नही कर रहा है साथ ही, मिल प्रबंधन बाउंसर लाकर श्रमिकों एवं अधिकारियों को धमकाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रबंधक वर्ग द्वारा तमाम पालियों में होने वाले कार्यों को भी प्रभावित करते हुए नियमित श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है,

सुयाल ने कहा कि यदि अविलंब श्रमिकों की तमाम समस्याओं का उचित समाधान नही किया गया तो वह आंदोलनात्मक रुख अख्तियार करेंगे