अल्मोड़ा आ रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ये है प्रोग्राम

अल्मोड़ा आ रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ये है प्रोग्राम

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान -अल्मोड़ा

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अल्मोड़ा आने का प्रोग्राम है। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। धामी स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की 104 वीं जयन्ती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके साथ अन्य मंत्री भी कार्यक्रम में आएंगेमुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी वन्दना के निर्देशानुसार स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की 104वीं जयन्ती के अवसर पर 25 अप्रैल को हेमवती नन्दन बहुगुणा, स्टेडियम अल्मोड़ा में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इसमें जन सेवा थीम आधारित बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री सहित कई लोग भाग लेंगेउन्होंने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर में विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं स्टाल आवंटन एवं अनुश्रवण हेतु मुख्य कृषि अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा समाज कल्याण अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।उन्होंने बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर में समाज कल्याण, महिला कल्याण, स्वास्थ्य, राजस्व, ग्राम्य विकास, बहुउद्देशी वित्त विकास निगम, बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, पेयजल/जल संस्थान, शिक्षा विभाग, लोनिवि, ग्रामीण निर्माण विभाग, उद्यान, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, आपूर्ति, उद्योग, पर्यटन, पीएमजीएसवाई, वन, स्वजल, सहित लगभग 32 विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है

कि वे सम्पूर्ण तैयारी के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी व व्यापक प्रचार-प्रसार सम्बन्धित सुविधाओं हेतु अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित विभागीय स्टॉल लगवाते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने हेतु विभागीय स्टॉल लगवाना सुनिश्चित करेंगे