
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -नदीम परवेज

स्थान-पिथौरागढ़ धारचूला

धारचूला नगर पालिका सभागार में शहरी निकाय चुनावों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वेक्षण के लिए हुई जनसुनवाई।
शहरी निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण को नगरपालिका के सभागार में जन सुनवाई हुई।स्थानीय लोगों के द्वारा एकल सदस्यी समर्पित आयोग के अध्यक्ष उच्च न्यायालय नैनीताल के पूर्व न्यायमूर्ति बीएस वर्मा की अध्यक्षता में जन सुनवाई हुई।नगरपालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने सभी का स्वागत किया उक्त जन सुनवाई मे पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक नबियाल ने कहा कि सीमांत क्षेत्र जनजाति बहुल है।


मतदाता सूची के आधार पर ही आरक्षण तय किया जाना चाहिए।इससे पहले पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी, अधिशासी अधिकारी पीएस बोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। गोरखा समुदाय के अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि राजनीतिक तौर पर ओबीसी के लोग नगर में पिछड़े हैं। ऐसे में ओबीसी समुदाय को भी आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।

कल्याण संस्था के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के 154 जातियों को ओबीसी का दर्जा देने के बाद क्षेत्र में मूल रूप से ओबीसी समुदाय के लोगों को नुकसान हुआ है। ब्लाॅक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने पूर्व में कराए गए ओबीसी सर्वेक्षण की सूची जारी करने की मांग की।


