
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा-2023 को लेकर उत्तरकाशी पुलिस ने तैयारियां पूर्ण कर ली है यात्रा ड्यूटी में नियुक्त समस्त जवानों को डी0एम0 एवं एस0पी0 उत्तरकाशी ने किया ब्रीफ किया दिनांक 22 अप्रैल 2023 से विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा प्रारम्भ हो रही है। यात्रा की दृष्टि से जनपद उत्तरकाशी अत्यंत महत्वपूर्ण है, देवभूमि के चारधाम में से दो धाम गंगोत्री एवं यमुनोत्री जी यही पर विराजमान हैं। चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है। अभिषेक रुहेला, जिलाधिकारी उत्तरकाशी एवं अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा यात्रा ड्यूटी में लगे समस्त फोर्स को पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी में ब्रीफ कर ड्यूटी सम्बन्धी उचित दिशा-निर्देश दिये गये।जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा ब्रीफिंग में उपस्थित पुलिस पुलिस फोर्स को सुगम व बेहतर यात्रा हेतु शुभकामनाएं देते हुये सभी को ड्यूटी सतर्कता करने की हिदायत दी गई, सुगम सुरक्षित यात्रा हेतु हर सम्भव प्रयास करने के निर्देश दिये गये, डी0एम0 द्वारा बताया गया कि यात्रा के पहले पचास दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं, इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए आते हैं,


डेंजर/लैण्डस्लाईडिंग वाले जोन जैसे धरासू, सिलाई, ओजरी, डाबरकोट, किसाला बंदरकोट, नालूपानी, औंगी, हेल्गूगाड, स्वारीगाड़ आदि पर अतिरक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करें, आपसी समन्वय बनाकर यात्रा के दौरान बाहरी प्रान्तों से आने वाले श्रद्धालुओं को हर सम्भव सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिये गये, साथ ही साथ धामों व यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई विशेषकर नदियों में वस्त्र प्रवाहित कर दान करने वालों पर अंकुश लगाने तथा यात्रा सम्बन्धी अन्य जरुरी दिशा- निर्देश दिये गये।धाम पर दर्शन के दौरान लेन मे लगे श्रद्धालुओं का सही तरीके से मैनेजमेंट एवं घाटों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दियेइस बार सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को 02 भागों में बांटा गया है, तीर्थ यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा हेतु गंगोत्री रुट को 04 जोन, 11 सेक्टर में विभक्त कर इस रुट पर 08 पुलिस चौकिंग, 03 पुलिस सहायता केन्द्र व 08 पर्यटन चौकियां स्थापित की गई हैं, वहीं यमुनोत्री यात्रा रुट को 3 जोन, 10 सेक्टर में विभाजित करते हुये रुट पर 05 पुलिस चौकियां, 04 पुलिस सहायता केन्द्र के साथ-साथ 04 पर्यटन पुलिस केन्द्र बनाये गये हैं।

गंगोत्री रुट पर भटवाडी, डुण्डा व चिन्यालीसौड में बैरियर रखा गया है तथा यमुनोत्री रुट पर बैरियर प्वांइट गेंवला,डामटा व स्यानाचट्टी में रखा गया है। दोनो धामों मे पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त किया गया है, *चारधाम यात्रा 2023 में 03 पुलिस उपाधीक्षक, 08 निरीक्षक, 24 उप निरीक्षक, करीब 300 आरक्षी, SDRF की 06 सब टीम, 02 फायर यूनिट सहित होमगार्ड के करीब 150 जवान तथा 250 के लगभग PRD जवान नियुक्त किये गये हैं


