पौड़ी के रिखणीखाल ब्लॉक में बाघ ने बनाया 2 को अपना निवाला

पौड़ी के रिखणीखाल ब्लॉक में बाघ ने बनाया 2 को अपना निवाला

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -रोशन कोटनाला

स्थान -पौड़ी

पौड़ी डॉ0 आशीष चौहान ने तहसील रिखणीखाल, धुमाकोट के क्षेत्र के अंतर्गत 13 व 15 अप्रैल को हुए बाघ के हमले के दृष्टिगत रिखणीखाल व धुमाकोट तहसील के क्षेत्रान्तर्गत रात्री कर्फ्यू लगाये जाने आदेश दिये है। उन्होंने कहा कि बाघ द्वारा हमला किये जाने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है जिस कारण स्थानीय जनता में भय का माहौल व्याप्त है तथा बाघ द्वारा पुनः हमला किये जाने की प्रबल सम्भावना है।

उन्होंने कहा कि रात्रि के समय स्थानीय जनता के अनावश्यक घर से बाहर न निकले इसके दृष्टिगत अग्रिम आदेशों तक सांय 7.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाता है। इसके साथ ही तहसील धुमाकोट के ग्राम भैडगांव व उसके आसपास के निकटवर्ती क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त होने व विद्यालय जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्थिति सामान्य होने तक ग्राम भैडगांव पट्टी के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

इसके साथ ही तहसील रिखणीखाल व धुमाकोट क्षेत्र के अंतर्गत बाघ द्वारा हमला किये जाने के कारण स्थानीय जनता में भय का माहौल व्याप्त होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया कि अग्रिम आदेश तक पशुओं के चारापत्ती की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेगें।