
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -रोहित

स्थान -यमुनाघाटी

विधायक दुर्गेशवर लाल ने लगाया उद्यान विभाग के अधिकारियों और फर्म पर प्लांट लगाने के नाम पर करीब 62 लाख रुपए ठिकाने लगाने का आरोप पुरोला विधायक दुर्गेशवर लाल ने उद्यान विभाग जरमोला/माली प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान मिली भारी अनिमियत्ताएं को देख विधायक ने नाराजगी जताई।


कहा फर्म और विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से मट्टी के बड़े/बड़े ढेलों के बीच रोप दिए गए पौध। जिनमें से कई पौध सूख चुके हैं और कई सूखने की कगार पर। कहा पौध लगाने के नाम विभाग और फर्म ने 61 लाख 53 हजार ठिकाने लगा दिए। इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में विधायक दुर्गेश्वर लाल उद्यान विभाग पर आरोप लगाते दिख रहे हैं कि उद्यान विभाग में जम्मू कश्मीर की फर्म ने जो सेब के पौध (रूटस्टॉक) यहां लगाई है। वह यहां के क्लाइमेंट से सामंजस्य नहीं बिठा पा रहे हैं। जिससे कई पौध सुख गए है।

कहा पूर्व में बाग में लगाए गए अखरोट के 18145 पौधों के प्लांट का एक भी पौधा टीक नहीं पाया है। उसके बावजूद जम्मू से लाए गए सड़े/गले सेब (रूटस्टॉक) के पौधे बाग में लगाए गए। और कास्तकारों को भी वितरित किए गए हैं


