चंपावत जिले के तल्ला बापरू क्षेत्र में एनएच किनारे लगी प्रोटेक्शन मैट आई जंगल की आग की चपेट में एनएच विभाग को लगी लाखों की चपत

चंपावत जिले के तल्ला बापरू क्षेत्र में एनएच किनारे लगी प्रोटेक्शन मैट आई जंगल की आग की चपेट में एनएच विभाग को लगी लाखों की चपत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चम्पावत

चंपावत जिले के जंगलों में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है तल्ला बापरू क्षेत्र मे हवलदार होटल के पास के जंगल में लगी भीषण आग की चपेट में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पहाड़ी में भूस्खलन रोकने के लिए लगाई गई प्रोटेक्शन मेट जंगल की आग की चपेट में आ गई देखते ही देखते मैट धू धू कर जलने लगी मैट में आग लगी

देख सड़क निर्माण करा रही कंपनी आरजीबीईएल के प्रतिनिधि गिरीश ढेक व अन्य कर्मचारियों के द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर पहाड़ी में चडकर मेट में लगी आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने लोहाघाट थाने व फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी जिसके बाद फायर टीम लोहाघाट से तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत व खतरा उठाते हुए आग पर काबू पा लिया गया इसके अलावा टीम के द्वारा जंगल में लगी आग को भी बुझाया गया वही आरजीबीइएल प्रतिनिधिग गिरीश ढेक ने बताया आग से काफी बड़े भूभाग में लगाई गई

प्रोटेक्शन मैट जल गई जिस कारण एनएच विभाग को 20 से 25लाख रुपए का घाटा हो गया है उन्होंने कहा अगर फायरटीम तुरंत मौके पर नहीं पहुंचती तो घाटा और भी ज्यादा हो सकता था वहीं उन्होंने त्वरित कार्रवाई कर आग बुझाने के लिए फायर टीम और लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री को धन्यवाद दिया