केदारनाथ यात्रा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ

केदारनाथ यात्रा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ

रिपोर्ट : कुलदीप राणा

स्थान -रूद्रप्रयाग

श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 25 अप्रैल को खुलने हैं, यात्रा अवधि में प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाये जाने के लिए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर प्रभारियों की नियुक्ति सहित आवश्यक पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। नियुक्त किये गये पुलिस 19 अप्रैल को नव नियुक्ति पर पहुंचने के निर्देश दिये गये हैं।


साथ ही पुलिस बल की ब्रीफिंग की गयी। उन्होंने बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने, तीर्थ यात्रियों के साथ अतिथि देवो भव की भावना के साथ व्यवहार करने और किसी भी विपरीत परिस्थितियों में मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा केदारनाथ की यात्रा पर देश दुनिया का ध्यान रहता है ऐसे में सभी पुलिसकर्मी मित्र पुलिस की भावना से कार्य करें।