


रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

फाइबर लिमिटेड कंपनी उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में स्थापित है कंपनी के प्रबंधन द्वारा 200 कर्मचारियों को बिना कोई नोटिस दिए ही कंपनी से बाहर कर दिया गया कंपनी से बाहर किए गए कर्मचारियों द्वारा आज उप जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि कंपनी द्वारा 200 कर्मचारियों को कंपनी से कंपनी का नुकसान हो रहा है कहने के एवज में बाहर निकाल दिया गया है कर्मचारियों का कहना है कि नियमानुसार किसी भी कर्मचारी को अगर कंपनी से निकाला जाता है


तो उसे 3 महीने पूर्व नोटिस दिया जाता है लेकिन कंपनी द्वारा ऐसा कुछ भी नहीं किया गया हम लोग सुबह ड्यूटी कर घर गए और शाम को नोटिस बोर्ड पर नोटिस चिपका दिया गया कि 200 वर्करों के नाम की लिस्ट के साथ इन लोगों को कंपनी से निकाला जाता है कंपनी ने जिन कर्मचारियों को कंपनी से निकाला है उन कर्मचारियों मैं कम से कम 50 कर्मचारी ऐसे हैं जो कंपनी में 25 से 30 साल से कार्यरत हैं बाकी सभी कर्मचारी 10 से 15 साल से कंपनी में कार्यरत हैं कर्मचारी द्वारा यह भी बताया गया कि हमारा पीएफ कंपनी द्वारा हमारे से काट लिया गया है


लेकिन पीएफ फंड में जमा नहीं किया जा रहा है साथ ही हमें वहां से निकालने पर कंपनी द्वारा ग्रेजुएटी भी नहीं दी जा रही है कंपनी द्वारा हमारी तनख्वाह भी नहीं दी गई है ।जिला अधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए कर्मचारियों ने कहा कि अगर हमें न्याय नहीं मिलता है तो हम इस पर आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे ,खटीमा उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट ने सभी कर्मचारियों से वार्ता करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि कल मैं लेबर इंस्पेक्टर व स्वयं जाकर मौका मुआयना करूंगा और इसकी जांच करूंगा तत्पश्चात जो भी उचित होगा वह कार्रवाई की जाएगी आप लोगों का हक आप लोगों को दिलाया जाएगा


