शहर का दम घुट रहा है… पैर रखने को जगह नहीं… कब हटेगा ये अतिक्रमण

शहर का दम घुट रहा है… पैर रखने को जगह नहीं… कब हटेगा ये अतिक्रमण

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

शहर में अतिक्रमण नामक असुर का कहर बढ़ते जा रहा है लेकिन नगर निगम और प्रशासन है कि सब हो जाएगा वाली स्टाइल में काम कर रहे हैं बाजार हो या शहर के मुख्य चौराहे हर जगह जाम का झाम में आम आदमी की हालत खराब हो चुकी है। फुटपाथ पर सजी दुकानें प्रशासन को मुंह चिढ़ा रहीं हैं और बाजार में आप दोपहिया छोड़िए जनाब पैदल नहीं चल सकते हल्द्वानी शहर के मुख्य चौराहों के बात करें

तो कालाढूंगी चौराहा, सिंधी चौराहा, एमबीपीजी कॉलेज से लेकर कुमाऊं के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल के पास भी आपको बड़ा अतिक्रमण देखने को मिलेगा, फुटपाथ भी लोगों के चलने के लिए नहीं बचा। नगर निगम कई बार कार्रवाई करता है लेकिन नगर निगम की कार्रवाई पर वही कहावत चिरतार्थ होती है कि चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात.. सिंधी चौराहे का हाल तो यह है कि यहां मुख्य सड़क पगडंडी नजर आता है लगता ही नहीं कि यह हाई-वे है। इस अतिक्रमण की वजह से शहर में जाम लगता है, कई बार बढ़े अधिकारी इस जाम से जूझ चुके हैं

पर इस असुर रुपी अतिक्रमण को कोई हरा नहीं पाया सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि हमारे द्वारा और नगर निगम के द्वारा जल्द ही अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाएं जाएंगे और जिन-जिन जगहों पर अतिक्रमण है या लोगों को परेशानी हो रही है उस जगह से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया जाएगा।