पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया

पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया

रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

स्थान -लालकुआँ

लालकुआँ पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए गया है अवैध मादक पदार्थ के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है ।


लालकुआँ कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने बिन्दुखत्ता इन्द्रानगर में किराना स्टोर की दुकान में चेकिंग करते हुए 436 ग्राम अवैध चरस के साथ बिन्दुखत्ता निवासी अभियुक्त गौर सिंह को गिरफ्तार किया है जिसकी तलाशी लेने पर 24750 रुपये नकद बरामद हुए हैं

जो कि अवैध चरस बेचकर अर्जित किये गये थे। वही पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है जिसके विरुद्ध कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वही अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है ।