उत्तराखंड प्रदेश की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी रानीखेत पहुंची

उत्तराखंड प्रदेश की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी रानीखेत पहुंची

रिपोर्टर -संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

उत्तराखंड प्रदेश की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी रानीखेत पहुंची। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष तथा कैंट बोर्ड के नामित

सदस्य मोहन नेगी तथा भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल ने प्रदेश की अपर मुख्य सचिव को रानीखेत जिला घोषित करने तथा छावनी परिषद के सिविल क्षेत्र को चिलियानौला नगर पालिका में शामिल करने को लेकर ज्ञापन दिया।

मोहन नेगी ने कहा कि रानीखेत जिले की मांग काफी पुरानी है। उहोने कहा कि छावनी के जटिल कानूनों को देखते हुए कैंट के सिविल क्षेत्र को नगर पालिका में मिलाया जाय इससे यहाँ रह रहे लोगों को राहत मिलेगी।

अपर मुख्य सचिव ने सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया।