जर्जर हालत में लालकुआँ का अम्बेडकर सामुदायिक भवन

जर्जर हालत में लालकुआँ का अम्बेडकर सामुदायिक भवन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -मुन्ना अंसारी

स्थान -लालकुआ

देशभर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई जा रही हैं तो वही लालकुआँ के नगीना कॉलोनी में स्थित अम्बेडकर सामुदायिक भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है जिसकी दुर्दशा को देखकर इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य सरकार दलितों के प्रति कितना गंभीर है ।

बताते चले कि लालकुआँ के नगीना कॉलोनी क्षेत्र में हरीश चन्द्र दुर्गापाल के विधायक बनने के बाद क्षेत्रवासियों के द्वारा सामुदायिक भवन की माँग को पूरा करते हुए विधायक निधि से लाखों की लागत से अम्बेडकर सामुदायिक भवन बनाया गया था जिसकी कुछ समय तक तो देखरेख हुई यहाँ तक की हर साल अम्बेडकर जयंती आदि कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते रहे लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे सामुदायिक अम्बेडकर भवन खंडहर में तब्दील हो गया है

अम्बेडकर भवन में आज लोगों ने बाईक, चारपाई, बक्से आदि सामान रख दिये हैं वही अम्बेडकर सामुदायिक भवन की दीवारें जर्जर होकर कभी भी गिर सकती है