गुरुबाणी के साथ गुरुद्वारा परिसर में हुआ लंगर का आयोजन

गुरुबाणी के साथ गुरुद्वारा परिसर में हुआ लंगर का आयोजन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -योगेश दुमका

स्थान -लालकुआं

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरुवाणी के साथ भव्य लंगर का आयोजन किया गया। बताते चलें कि यहां बैसाखी पर्व के चलते हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य लंगर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वही गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरबंस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया

कि आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह जी ने 1699 में अपने पंच प्यारों को अमृत चखाकर कर खालसा पंथ की स्थापना की थी जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म की रक्षा करना था और इसी के तहत बैसाखी पर्व मनाया जाता है और यह भव्य लंगर का आयोजन किया गया है। वही वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सेतिया ने कहा कि बैसाखी पर्व के अवसर पर हर वर्ष की भांति यहां लंगर का आयोजन किया गया है।

आज ही के दिन खालसा पंथ की स्थापना हुई थी और आज से 45 वर्ष पूर्व लालकुआं में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की स्थापना की गई थी इसलिए आज का दिन संपूर्ण सिख समाज और हिंदू धर्म के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए यहां गुरुवाणी के साथ ही भव्य आयोजन किया गया है जिसमें क्षेत्र के तमाम लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया