

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर – ब्यूरो रिपोट
मेष

राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता से भरा रहेगा। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे, जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा। आज आप कोई ऐसा काम करेंगे जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा और आपको काफी फायदा होगा। आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई शुभ समाचार दे सकता है जिससे आपका जीवन खिल उठेगा। बिजनस में लोगों के प्रति आपका नजरिया आज काफी बदल सकता है। आज आपके कारोबार में तेजी रहने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

वृषभ

राशि के लोगों का भाग्य साथ दे रहा है आज का दिन आपके लिए तरक्की वाला साबित हो सकता है। आपके मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन कमाने की दिशा में किया गया काम भी आज बहुत फायदेमंद रहेगा। कारोबारियों को आज उनका पड़ाव मिल सकता है। धन की प्राप्ति हो सकती है। आज व्यापार के क्षेत्र में आपको नए सहयोगी भी मिल सकते हैं, जो आपको सफलता दिलाएंगे। आज आपके राजनीतिक क्षेत्र में वृद्धि होती हुई नजर आएगी, जिसकी सराहना भी होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करेगी
मिथुन

राशि के लोगों का आज का दिन काफी भागदौड़ में बीतेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आप अपने बच्चों के किसी काम से खुश रहेंगे। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वह आज पूरा होता नजर आ रहा है। आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। शाम को आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा

कर्क

राशि के लोगों को आज अपने अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए। अधिक भागदौड़ के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। खाने-पीने से परहेज करें। आप कुछ पारिवारिक मुद्दों पर अपने माता-पिता से सलाह लेंगे, जिससे आपका तनाव कम होगा। संतान के भविष्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने वरिष्ठों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। आपके कुछ खर्चे अधिक होंगे, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करने होंगे।
सिंह
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके परिवार में सुख-समृद्धि भरा रहेगा। शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ खेल-कूद में बिताएंगे। आज आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। व्यापार में आज आपको अपने सहकर्मियों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। आज सच्ची लगन से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार में आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा और वाणी में मधुरता लानी होगी, तभी आपको अपने काम में सफलता मिलती नजर आ रही है।

कन्या
राशि वालों को आज भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आपका मन दान-पुण्य के कार्यों में लगेगा। समाज में आपके कार्यों का सम्मान होगा। भाई-बहनों से सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
तुला
राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। आप अपने जीवनसाथी से अपने दिल की बात कहेंगे। आज आप अपने पिता की सलाह से संतान से जुड़ा कोई भी फैसला लेंगे, जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको तारीफ सुनने को मिलेगी। नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में आय के नए साधन बनेंगे। आज आपको अपने भाई से कुछ पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई तोहफा ला सकते हैं। शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ पिकनिक करेंगे।
वृश्चिक
राशि वालों को आज हर काम में सावधानी रखने की जरूरत है। विरोधी आपके खिलाफ काम करेंगे। आपके परिवार में सुख-समृद्धि आएगी और सुख के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके कारोबार को आगे ले जाने में मदद करेगी। आज आप अपने भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। अगर कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
धनु
राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है। आज अचानक आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भविष्य की चिंता कम होगी। संतान के भविष्य को लेकर आज आप कोई कठिन फैसला ले सकते हैं। आज आपको नौकरी में वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा अन्यथा यह विवाद कानूनी हो सकता है। आज आपको मातृपक्ष से भी धन लाभ होने के आसार हैं।
मकर
राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। फिर भी आप अपने जीवन साथी के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे उनके चेहरे पर प्रसन्नता का भाव दिखाई देगा। आज दोपहर तक आपको अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा, अन्यथा वे आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं। आज आपको ससुराल पक्ष से सम्मान मिल रहा है। आज कार्यक्षेत्र में सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ
राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य की दृष्टि से उत्तम होगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा और मित्रों से कोई उपहार मिल सकता है। आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। व्यवसाय के लिए की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए आस-पास के स्थानों की यात्रा भी करनी पड़ सकती है
मीन
राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आज आपके घर में विवाह योग्य सदस्य के शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। शाम का यह समय अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। परिवार में आज कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। बिजनस के लिए आपके भाई की सलाह की जरूरत पड़ेगी। आज छात्रों को पढ़ाई में अपने शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।


