


रिपोर्टर -सचिन कुमार

स्थान -देहरादून

चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है दरअसल यात्रा के लिए होटल-गेस्ट हाउस में बुकिंग करा चुके यात्रियों के लिए चारधाम यात्रा की बुकिंग के लिए भी सरकार ने व्यवस्था की है। पर्यटन विकास परिषद के देहरादून मुख्यालय में चारधाम यात्रियों और यात्रा रूट के होटल संचालकों के लिए 15 लाइन का कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। कई यात्री ऐसे भी हैं


जिन्होंने चार धाम यात्रा के लिए होटल बुकिंग करवा ली है परंतु उन्हें वेब पोर्टल अथवा मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण नहीं मिल पा रहा है।


ऐसे यात्रियों के लिए नया टोल फ्री नंबर- 1364 जारी किया गया है। या फिर 0135 1364 अथवा 0135-3520100 पर कॉल करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यह सुविधा उन होटल स्वामियों को भी दी जा रही है जिनके ग्राहकों को पंजीकरण नहीं मिल पाया है। अपनी होटल बुकिंग की डिटेल ईमेल आईडी पर touristcareuttarakhand@ gmail. com मेल कर सकते है


