किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के खिलाफ आपत्तिजनक बयान से कांग्रेसियों में रोष

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के खिलाफ आपत्तिजनक बयान से कांग्रेसियों में रोष

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -राजू सहगल

स्थान -किच्छा

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा द्वारा किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला टूल पकड़ता नजर आ रहा है। उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व द्वारा सीपी शर्मा को पार्टी का नगर अध्यक्ष बनाए जाने का कांग्रेस के एक गुट द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। विगत दिनों नवनियुक्त अध्यक्ष सीपी शर्मा द्वारा कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के खिलाफ बयानबाजी किए जाने की कांग्रेसियों ने घोर निंदा करते हुए सीपी शर्मा को मर्यादा में रहकर बयानबाजी करने की नसीहत दी।

किच्छा में नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनीता कश्यप सहित तमाम कांग्रेसियों ने आपत्तिजनक बयान बाजी की निंदा करते हुए प्रदेश नेतृत्व से अनुशासनहीनता के आरोप में सीपी शर्मा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि सीपी शर्मा का कोई जनाधार नहीं है और उनकी बयानबाजी से पार्टी लगातार कमजोर हो रही है तथा गुटबाजी को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ 5 बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं

तथा उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री, नेता प्रतिपक्ष तथा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान बाजी किए जाने से कांग्रेसियों में भारी आक्रोश व्याप्त है