देवभूमि के कलंक:- दुल्हन की बहन को विवाह समारोह से उठाकर किया गैंगरेप पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

देवभूमि के कलंक:- दुल्हन की बहन को विवाह समारोह से उठाकर किया गैंगरेप पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -उधम सिंह नगर 

देवभूमि उत्तराखंड में शातिर अपराधियों द्वारा शर्मसार करने वाली घटना यहां उधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में की है, पुलिस ने नाबालिग के साथ दुराचार करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। विगत 3 अप्रैल को पीड़ित परिजनों ने पुलभट्टा पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के अनुसार पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में विगत 27 मार्च को एक युवती का विवाह समारोह आयोजित हुआ था। आरोप है कि विवाह कार्यक्रम के दौरान दोनों आरोपियों ने दुल्हन की नाबालिग बहन का बारात घर से देर रात को अपहरण कर लिया।परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुराचार करने के बाद सुबह तड़के उसे घर के पास छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। पुलभट्टा थाने में मामले का खुलासा करते हुए सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस टीम ने आरोपी गजेंद्र सिंह और उसके दोस्त कमल सिंह को घटना में प्रयुक्त जीप के साथ पकड़ लिया।

सीओ शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही शुरू कर दी है