कांग्रेसियों ने खोला कांग्रेश के पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली के खिलाफ मोर्चा। चर्चा का बना मामला

कांग्रेसियों ने खोला कांग्रेश के पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली के खिलाफ मोर्चा। चर्चा का बना मामला

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -राजू सहगल

स्थान -किच्छा

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में कांग्रेसियों के बीच चल रही गुटबाजी का मामला चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों ने एसडीएम प्रशासन को ज्ञापन देकर राजीव गांधी कम्युनिटी हॉल में संचालित नगर पालिका से भवन खाली कराने की मांग की है। किच्छा में एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि राजीव गांधी कम्युनिटी हॉल का निर्माण जनता के सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए कराया गया था लेकिन पालिका प्रशासन द्वारा कम्युनिटी हॉल की ऊपरी बिल्डिंग पर अवैध रूप से कब्जा कर नगर पालिका के कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

किच्छा में कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ हरीश पनेरु, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा सहित कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कांग्रेसियों ने कहा कि कम्युनिटी हॉल के निचले हॉल में तमाम सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है लेकिन जगह कम होने के कारण आम जनता को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन देकर 15 दिनों के भीतर कार्यवाही किए जाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

यहां बता दें कि किच्छा नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के चेयरमैन दर्शन कोली का कब्जा है, ऐसी स्थिति में कांग्रेसियों द्वारा अपनी ही पार्टी के नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ ज्ञापन दिए जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ महीने बाद नगर पालिका के होने वाले चुनाव में भी कांग्रेस की इस गुटबाजी का नुकसान कांग्रेस को हो सकता है। आपसी गुटबाजी के चलते लगातार पार्टी के कमजोर होने के बावजूद भी कांग्रेसी कोई सबक नहीं ले रहे हैं।