
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर – धर्मराज

स्थान – हरिद्वार

धर्मनगरी हरिद्वार में यात्रियों ओर स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए हरिद्वार में पोड टैक्सी की शुरुआत के लिए डीपीआर ओर रुट तय करने का कार्य शुरू हो चुका है लेकिन हरिद्वार के व्यापारियों द्वारा इस पोड टैक्सी के प्रोजेक्ट के रूट का विरोध शुरू कर दिया है जिसको लेकर आज हरिद्वार में प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल ने अनोखे अंदाज में अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए डमरु बजा कर विरोध प्रदर्शन किया।मंगलवार को हरिद्वार के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पोड टैक्सी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।


इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ नीरज सिंघल ने कहा कि वे हरिद्वार में पोड टैक्सी का विरोध नही करते है परंतु चूंकि हरिद्वार एक कुम्भ नगरी है जहाँ बाजारों में रोड़ बहूत संकरी है जिसके चलते पोड टैक्सी के रूट का विरोध किया जा रहा है वे जिला प्रशासन से मांग करते है कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पोड टैक्सी के रूट को बदला जाए।वही प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि हरिद्वार के अपर रोड़ पर व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर पोड टैक्सी का विरोध करते है , उनका कहना है कि हरिद्वार में कुम्भ का आयोजन होता है जिसमें अखाड़ो की पेशवाई निकलती है

और पोड टैक्सी के रूट के चलते पेशवाओं के रूट में बाधा उत्पन्न होंगी। वे प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से कहना चाहते है कि हरिद्वार में पोड टैक्सी की आवश्यकता नही है और अगर जिला प्रशासन उनकी मांग नही मानता है तो प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल धरने प्रदर्शन करेगा और साथ ही जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट तक जाएगा।


