
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

मेष

राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023)के अनुसार, आपकी राशि के स्वामी ग्रह मंगल महाराज वर्ष की शुरुआत में वृषभ राशि में आपके दूसरे भाव में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे यह समय आर्थिक रूप से आपको मजबूत बनाएगा और आपकी आर्थिक स्थिति को समृद्ध बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगा लेकिन आपको अपनी वाणी पर विराम देना होगा और संयम से काम लेना होगा अन्यथा आप कुछ ऐसी बातें कर सकते हैं जो आपके अपने रिश्तो में तनाव बढ़ा सकती हैं 22 अप्रैल तक बृहस्पति महाराज द्वादश भाव में रहकर खर्च बढ़ाते रहेंगे लेकिन आपको आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रखेंगे उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थी विदेश गमन कर सकते हैं और उन्हें सफलता मिलेगी।

वृषभ
राशिफल 2023 के अनुसार, इस वर्ष आपको मध्यम फल प्राप्ति होने की संभावना दिखाई दे रही है साल के शुरूआती महीने में यानी कि 17 जनवरी 2023 को शनि महाराज नवम भाव से निकलकर दशम भाव में आएंगे और आपके प्रोफेशन जीवन में स्थायित्व लाने का काम करेंगे लेकिन इस वर्ष आपको अपने करियर में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और यह मेहनत से भरा साल रहेगा लेकिन यही मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और आपको बहुत अच्छी सफलताएं प्रदान करेंगी इस वर्ष के मध्य में आपको विदेश यात्राओं के भी योग बनेंगे और अपने काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं करनी पड़ेगी इसके अतिरिक्त 22 अप्रैल तक बृहस्पति महाराज के एकादश भाव में होने से आर्थिक स्थिति में भी कोई समस्या नहीं रहेगी लेकिन द्वादश भाव में स्थित राहु खर्चे बढ़ाता रहेगा
मिथुन

राशिफल 2023 के अनुसार, ग्रहों की स्थिति इस ओर इशारा कर रही है कि इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए कुछ कमजोर रहेगी आर्थिक और शारीरिक रूप से आपको समस्याएं रह सकती हैं क्योंकि शनि आपके अष्टम भाव में शुक्र के साथ और द्वादश भाव में वक्री मंगल वर्ष की शुरुआत में स्थित होंगे लेकिन यह वर्ष आपकी समस्याओं को दूर करने वाला वर्ष साबित होगा क्योंकि 17 जनवरी को शनि आपके अष्टम भाव से निकलकर नवम भाव में जाएंगे और आपके भाग्य को प्रबल बनाएंगे तथा आपकी दहिया का अंत हो जाएगा इससे आपके जीवन में आ रहे अवरोध दूर होंगे और आपको स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी तथा आर्थिक रूप से भी आप संपर्क बनेंगे।
कर्क
राशिफल 2023 (Kark Rashifal 2023) की भविष्यवाणियों के अनुसार, इस साल की शुरुआत में आपकी राशि के योग कारक ग्रह मंगल एकादश भाव में वक्री होकर उत्तम आर्थिक के स्थिति प्रदान करने वाला आपको बनाएंगे आपके पास बार-बार इसी दिशा में होंगे कि धन प्राप्ति कैसे हो और आप इस दिशा में सफल भी हो गए आपको प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से भी अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है हालांकि इस दौरान प्रेम संबंधों में कुछ तनाव रहने की संभावना है फिर भी आप अपने प्रियतम को अपने तरीके से मना सकते हैं और उनके दिल को जीत सकते हैं 17 जनवरी से शनि महाराज आपकी अष्टम भाव में प्रवेश करके आपकी ढैय्या शुरू करेंगे इस दौरान मानसिक तनाव थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के योग बनेंगे।

सिंह

राशिफल 2023 के अनुसार, यह साल सिंह जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आने की संभावना दिखाई दे रही है वर्ष का पूर्वार्ध जाने अनुकूल नहीं रहने की संभावना है लेकिन उत्तरार्ध अधिक अनुकूल रह सकता है। वर्ष की शुरुआत में शनि महाराज आपके छठे भाव में रहकर शत्रु हंता बनाएंगे और आप अपने विरोधियों को परेशान करके रख देंगे वह आप पर जीत हासिल नहीं कर पाएंगे लेकिन बृहस्पति महाराज आपके अष्टम भाव में रहकर आर्थिक समस्याओं का कारण बनेंगे धार्मिक रूप से मजबूत बनाएंगे। वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि स्वामी सूर्य महाराज पंचम भाव में बैठकर आपको उत्तम आर्थिक स्थिति भी प्रदान करेंगे और आपकी शिक्षा में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि के योग बनेंगे हालांकि सूर्य और बुध के योग से जो बुधादित्य योग बन रहा है वह आपको ज्ञान प्रदान करेगा और आपको अच्छे विद्यार्थी के तौर पर देखा जाएगा।


कन्या

राशिफल 2023 के अनुसार, जनवरी माह में मंगल महाराज का गोचर आपके नवम भाव में बकरी अवस्था में चल रहा होगा इस कारण वश आपको अचानक से कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं उसे प्रत्याशित घटनाएं आपके जीवन में घाटी हो सकती है जिनके कारण आपको अपने भाग्य पर विश्वास होगा और कुछ अच्छे परिणाम जी मिल पाएंगे। शनि महाराज वर्ष की शुरुआत में शुक्र के साथ पंचम भाव में रहकर प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे और 17 जनवरी को आपके छठे भाव में जाकर आपके लिए उत्तम स्थिति उत्पन्न करेंगे आपको अपनी नौकरी में अच्छी परिस्थितियों का प्रभाव प्राप्त होगा और पीछे से चले आ रहे द्वंद और परेशानियों का सिलसिला थमने लगेगा आप अपने विरोधियों को भी धूल चटा देंगे और वह आपको परेशान नहीं कर पाएंगे आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी।
तुला
राशिफल 2023 के अनुसार, तुला राशि के जातकों को नए साल 2023 की शुरुआत में कोई संपत्ति खरीदने का मौका मिल सकता है या अपनी मनपसंद कार खरीदने की शुभकामनाएं प्राप्त हो सकती हैं आपकी संपत्ति में इजाफा होगा और आप अपने कार्य क्षेत्र में जमकर मेहनत करते हुए नजर आएंगे आपके योगकारक ग्रह शनि महाराज 17 जनवरी को आपके चतुर्थ भाव से निकलकर पंचम भाव में प्रवेश करेंगे इस दौरान प्रेम संबंधों की परीक्षा होगी आप अपने रिश्ते में यदि वफादार रहेंगे तो आपका रिश्ता बहुत मजबूत हो जाएगा अन्यथा उस में बिखराव के योग बनेंगे संतान संबंधी को चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन इसी दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिलेगा।
वृश्चिक
राशिफल 2023 के अनुसार, नया साल 2023 वृश्चिक राशि वालों के लिए वर्ष की शुरुआत अच्छी तो रहेगी क्योंकि आपके अंदर साहस और पराक्रम भरपूर होगा आप व्यापार में भी जोखिम उठाकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाएंगे तीसरे भाव में शनि देव की उपस्थिति और पंचम भाव में बृहस्पति की उपस्थिति आपको निजी प्रयासों से उत्तम आर्थिक लाभ प्रदान करेगी शिक्षा के क्षेत्र में भी आप विद्यार्थी के रूप में अच्छी पहचान बना पाएंगे आप का मन शिक्षा की ओर सहज रूप से झुकेगा आपको अपनी संतान से भी सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी इस आपकी संतान उन्नति करेगी आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आप अपने प्रियतम के साथ खुशी भरे पल बिताएंगे इस प्रकार वर्ष का पूर्वार्ध आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। 17 जनवरी को शनि के चतुर्थ भाव में आने के बाद स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे।
धनु
राशिफल 2023 (Rashifal 2023) के अनुसार धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 अच्छे फल प्रदान करने वाला वर्ष साबित हो सकता है वर्ष की शुरुआत में शनि महाराज दूसरे भाव में होंगे लेकिन 17 जनवरी को तीसरे भाव में आकर आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी करेंगे आपको विदेश यात्रा और छोटी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे निजी प्रयासों से उत्तम सफलता दिलाएंगे 28 मार्च से 27 अप्रैल के बीच आपके राशि स्वामी बृहस्पति महाराज अस्त अवस्था में रहने से कार्यों में कुछ रुकावट आ सकती है और आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है ।
मकर
राशिफल 2023 के अनुसार, साल 2023 मकर राशि वालों के लिए उत्तम फल प्रदान करने वाला वर्ष साबित हो सकता है वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि स्वामी आपकी ही राशि में रहकर आपको तेजस्वी बनाएंगे और कार्य में सफलता दिलाएंगे उसके बाद 17 जनवरी को शनि आपके दूसरे भाव में जाकर उत्तम आर्थिक स्थिति प्रदान करने वाले ग्रह बन जाएंगे आपके परिवार की वृद्धि होगी आपको आर्थिक लाभ होंगे आपको संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने या घर बनाने में भी सफल हो सकते हैं इस दौरान ससुराल पक्ष से कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप बहुत सारे काम है पूर्ण कर पाएंगे इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा अप्रैल के महीने में प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और भरपूर रोमांस हवाओं में बिखरा नजर आएगा क्योंकि 6 अप्रैल से 2 मई के बीच शुक्र आपके पंचम भाव में होंगे वह आपके पंचम भाव के स्वामी हैं यह समय संतान को भी उन्नति देगा और यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा में भी उत्तम परिणाम प्रदान करेगा।

कुंभ
राशिफल 2023 के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष उन्नति के नए मार्ग खोलने वाला है। वर्ष की शुरुआत में शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं और खर्चों की वृद्धि भी हो सकती है लेकिन 17 जनवरी को आपके राशि स्वामी शनिदेव जी महाराज जी आपकी ही राशि में आ जाएंगे जिससे आपको बहुत ज्यादा अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। आपको विदेशी व्यापार से भी लाभ होगा। विदेशी संपर्कों के लाभ से आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग बनेंगे। आपकी राशि स्वामी के आपकी राशि में आ जाने से आपको सफलता मिल सकती है। आप अनुशासित होकर कार्य क्षेत्र में काम करेंगे। नए नए व्यापारिक समझौते होंगे। नए लोगों से मेल मुलाकात होगी जो आपके व्यापार को भी बढ़ाएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव को हल करने के लिए आप कोई बड़ा कदम उठाएंगे और स्वयं को अनुशासित रखने का प्रयास करेंगे।
मीन
राशिफल 2023 के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 उतार-चढ़ाव से बराबर साबित हो सकता है वर्ष की शुरुआत तो बहुत अनुकूल होगी क्योंकि आपके राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में रहकर आपको हर समस्या से बचाएंगे आप को मजबूत निर्णय शक्ति प्रदान करेंगे आप अपने ज्ञान के सहारे बहुत बड़ी समस्याओं को भी पार कर लेंगे चाहे आपका कैरियर हो आया आपका निजी जीवन आपकी संतान से संबंधित कोई बात हो या भाग्य का गठजोड़ सभी में आपको बृहस्पति महाराज की कृपा से सफलता मिलेगी लेकिन 17 जनवरी को शनिदेव आपके एकादश भाव में प्रवेश करेंगे इस दौरान पैर में चोट लगने मोर्चा ने पैर में दर्द आंखों में पीड़ा आंखों से पानी बहना बहुत अधिक नींद आना अप्रत्याशित खर्च और शारीरिक समस्याओं के योग बन सकते हैं इसलिए सावधानी रखना बेहद आवश्यक होगा।


