सितारगंज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इनामी बदमाश को गिरफ्तार

सितारगंज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इनामी बदमाश को गिरफ्तार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -सुनील गुप्ता

स्थान – किच्छा

सितारगंज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है किच्छा में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल ने बताया कि अभियुक्त राजवीर सिंह निवासी जिला बदायू उत्तर प्रदेश लगातार फरार चल रहा था। वही गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा 20000/- रुपये का ईनाम घोषित किया

गया था। उक्त ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज द्वारा थाना हाजा से पुलिस टीमो का गठन कर पुलिस टीमो को सुरागरसी पतारसी हेतु गैर राज्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली रवाना किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी- पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर आज दिल्ली से अभियुक्त राजवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

तथा अभियुक्त आशीष की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है