आखिर क्यों आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा, पढ़िए पूरी खबर

आखिर क्यों आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- चंपावत

पटवारी लेखपाल भर्ती पेपर लीक मामले में उत्तराखंड के आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपने पद से इस्तीफा देने की मांग करी है बिष्ट ने कहा आज प्रदेश के युवा अपने भविष्य को लेकर सरकार से डरने लग गए हैं युवा बरसों से मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं जो कि लगातार भ्रष्टाचार और घोटालों की भेंट चढ़ी है और सरकार खामोश है बिष्ट ने भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि जब भाजपा सरकार से भर्ती परीक्षा ही नहीं संभल पा रही हैं तो प्रदेश को कैसे संभालेंगे बिष्ट ने कहा मां-बाप कड़ी मेहनत कर बच्चों को पढ़ाते हैं और जब बच्चे परीक्षा देते हैं तो पेपर लीक करा दिए जाते हैं

उन्होंने भाजपा सरकार पर नकल माफियाओं को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने कहा भाजपा शासनकाल में प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकार में पड़ चुका है उन्होंने नैतिकता के आधार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी से इस्तीफा देने की मांग की है उन्होंने कहा भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं के सपनों के साथ-साथ उनके मां-बाप के सपनों को भी चकनाचूर कर रहे हैं भाजपा सरकार को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए बिष्ट ने कहा भाजपा शासनकाल में हर भर्ती परीक्षा घोटालों की भेंट चढ़ी है और सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है नकल माफिया खुलेआम सड़कों में घूम रहे हैं