
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर


गंगा नदी में लकड़ी बीनने गए भिक्कम्पुर गांव के दो युवकों में से एक डूबकर लापता हो गया जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने सकुशल बचा लिया। आपको बता दें कि भिक्कमपुर गांव निवासी संदीप और तालिब रामपुरराय घाटी के निकट गंगा नदी में लकड़ी बीनने गए थे अचानक दोनों युवक गंगा की तेज बहाव में आ गए और बहने लगे युवकों ने बचाव के शोर मचा लेकिन संदीप पानी के भंवर में फस कर लापता हो गया


जबकि आसपास खेतो पर काम कर रहे लोगो ने किसी तरह से तालिब को नदी से बाहर निकाल लिया। सूचना पाकर लक्सर पुलिस भी मौके पर आगई पुलिस ग्रामिणो की मदद से लापता संदीप की नदी में तलाश कर रही है।


