
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- हल्द्वानी




हल्दूचौड़ (नैनीताल)। गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले खनन कारोबारियों और वाहन स्वामियों का धरना 38वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान खनन निकासी के सभी गेटों पर बैठक हुई। गौला संघर्ष समिति के संयोजक रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि सोमवार को उनके धरना प्रदर्शन को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सदस्य डॉ. गणेश उपाध्याय ने अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि एसएसपी पंकज भट्ट को फोन कर उन्होंने ओवरलोड वाहनों के साथ ही स्टोन क्रशर तक पहुंचने वाले उपखनिज की जांच की मांग की है।


दूसरी ओर वाहन स्वामियों एवं खनन कारोबारियों ने रक्षा राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि सांसद हर बार उन्हें सीएम से मिलाने और उनकी बात कहने का झूठा आश्वासन देते हैं। सोमवार को धरना देने वालों में संयोजक रमेश चंद जोशी, जीवन कबडवाल, सुरेश चंद जोशी, रमेश कांडपाल, इंदर सिंह नयाल, गणेश वीर खानी, राजू चौबे, बंशीधर भट्ट, सुरेश भट, भास्कर भट्ट, मोहन भट्ट, मनोज बिष्ट, नवीन पपोला, नवीन जोशी, मदन उपाध्याय, अनिल पंत आदि थे।




