

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा


खबर जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से है। जहां खटीमा कोतवाली के अंतर्गत यूपी उत्तराखंड के सीमा पर स्थित 17 पुलिस चौकी क्षेत्र नौसर गांव के एक पीड़ित पक्ष ने जमीनी विवाद में चौकी प्रभारी पर मारपीट व बदसलूकी का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी परिसर में धरने पर बैठ गए तथा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं धरने पर बैठे आक्रोशित पीड़ित पक्ष, ग्रामीणों तथा ग्राम प्रधानों ने चौकी प्रभारी को बर्खास्त करने, पीड़ित पक्ष से थाने में बंद बुजुर्ग व्यक्ति को छोड़ने तथा पीड़ित पक्ष के साथ न्याय की मांग की। आपको बता दें कि जमीनी विवाद में सूचना पर ग्राम नौसर निवासी हलीम मोहम्मद पुत्र पीर मोहम्मद के घर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


जहां पीड़ित पक्ष तथा पुलिस में जमकर विवाद हो गया वहीं पुलिस पीड़ित पक्ष से पीर मोहम्मद को जबरदस्ती थाने ले आई। इस मामले में पीड़ित पक्ष की शाहना ने बताया कि पुलिस द्वारा उनके घर पर पहुंचकर मारपीट की गई तथा महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई और जबरदस्ती उनके पिता को मारते पीटते थाने ले गई। साना ने चौकी प्रभारी को बर्खास्त करने तथा अपने साथ न्याय करने की मांग की। वही पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नवीन जोशी ने चौकी प्रभारी की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि चौकी प्रभारी को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए और पीड़ित पक्ष को न्याय देना चाहिए।

वहीं इस पूरे मामले में खटीमा सीओ वीर सिंह ने बताया कि सूचना पर जमीनी विवाद में दूसरे पक्ष को लेने नौसर गांव पहुंचे चौकी प्रभारी तथा दूसरे पक्ष में विवाद हो गया। वहीं चौकी प्रभारी के अनुसार उन पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



