भाजयुमो ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर चंपावत मे मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन

भाजयुमो ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर चंपावत मे मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

चंपावत जिला मुख्यालय मोटर स्टेशन से लेकर ललुवापानी तक स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। भाजयुमो की ओर से आयोजित मैराथन में प्रथम तीन स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 2100 रुपए, दूसरे स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 1500 तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 1000 रुपए की धनराशि प्रदान की गई साथ ही चौथे, पांचवे, एवम छतवें स्थान में आने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में सम्मानित किया गया। भजयुओं प्रदेश मंत्री गौरव लड़वाल ने बताया की खेल प्रतिभाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में समय समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ताकि युवा वर्ग नशे से दूर रह सके और खेलों के माध्यम से अपना कैरियर बना सके

वही भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया तथा उनके पग चिन्हों में चलने की शपथ ली