

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर – ऐजाज हुसैन

स्थान -लालकुआँ

लालकुआँ गौला मार्ग के आसपास बसे व्यवसायियों और निवासियों ने गौला मार्ग पर बनने वाले प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण पर कड़ी नाराजगी जताते हुए ओवरब्रिज को अन्य जगह से निकालने की मांग की है।बताते चलें कि बीते दिनों रेलवे प्रशासन द्वारा हल्द्वानी और लालकुआँ में एक-एक ओवरब्रिज बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी देने के बाद से लालकुआँ के दुकानदारों में हडकंप मचा हुआ है।


इधर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर सम्बंधित विभागों का निरीक्षण और बैठकों का दौर जारी है। जबकि ओवरब्रिज के निर्माण की संभावना को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों ने क्षेत्रीय सांसद एवं केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मिलकर भी गुहार लगा चुके हैं।रेलवे ओवरब्रिज बनने से प्रभावित होने वाले व्यवसायियों और निवासियों का कहना है कि गौला मार्ग पर ओवरब्रिज बनाए जाने से वह पूरी तरह से बर्बाद हो जायेंगे। उनका कहना है कि जनता के हितों को देखते हुए सरकार और रेलवे को ओवरब्रिज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए,

ताकि लोगों का रोजगार और घर बच सकें।साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि रेलवे प्रशासन उनकी मांग नहीं मानता है, तो वह धरना-प्रदर्शन के साथ-साथ न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाने को बध्य होगें।



